बिहार

Bihar : ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार का धंधा…6 महीने में 271 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

Bihar crime : राज्य में हो रहे अपराध को रोकने के लिए चलाए गए एक विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.बिहार पुलिस ने यौन शोषण और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ चलाए इस अभियान में 777 बच्चों को रेस्क्यू किया है जबकि 191 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

क्या है मामला

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बीते 6 महीनों में बिहार पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में तलाशी और बचाव अभियान (Rescue Operation) चलाकर यौन शोषण और बंधुआ मजदूरी के शिकार हुए 777 बच्चों को रेस्क्यू किया है. इनमें 271 नाबालिग लड़कियाँ शामिल हैं जिन्हें यौन शोषण, देह व्यापार और ऑर्केस्ट्रा समूहों में जबरन नचाने के काम में धकेला गया था. साथ ही 506 लड़कों को भी रेस्क्यू किया गया, जिन्हें कथित रूप से बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किया जा रहा था.

बिहार पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार रेस्क्यू की गई 271 लड़कियों में से 153 लड़कियाँ ऑर्केस्ट्रा समूहों में जबरन नृत्य करने और शोषण का शिकार हो रही थीं, जबकि अन्य 118 लड़कियों को जनवरी 2025 से देह व्यापार में जबरन शामिल किया गया था.

दूसरे राज्यों से हो रही थी तस्करी

पुलिस और गैर सरकारी संगठनों (NGOs) के संयुक्त अभियान के तहत ये रेस्क्यू ऑपरेशन राज्य के रोहतास, सीवान, सारण, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय जिलों में संचालित किए गए. बिहार पुलिस के अनुसार, बचाई गई लड़कियाँ न केवल बिहार की निवासी थीं, बल्कि उनमें कई अन्य राज्यों जैसे नेपाल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश की भी थीं.

23 महिलाओं समेत कुल 191 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक इस पूरे अभियान के दौरान 23 महिलाओं समेत कुल 191 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही जबरन देह व्यापार में शामिल करने के मामलों में राज्यभर में कुल 231 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं. वहीं ऑर्केस्ट्रा समूहों में जबरन नृत्य और यौन शोषण से संबंधित मामलों में 14 एफआईआर दर्ज की गई हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago