Suart News
Suart News : एक दर्दनाक घटना में Suart शहर के अलथाण इलाके में स्थित मार्तंड हिल्स सोसाइटी में रहने वाली पूजा पटेल ने बुधवार शाम अपने दो वर्षीय पुत्र कृषिव को 13वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, और कुछ ही सेकंड के भीतर खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली। इस भयावह क्षण का CCTV फुटेज स्पष्ट रूप से मां-बेटे के बीच लिफ्ट से निकलने से लेकर दोनों के नीचे गिरने तक की पूरी घटना दर्ज करता है।
मामलातदार और डॉक्टरों की मौजूदगी में पैनल पोस्टमॉर्टम किया गया है। मां बेटे की खुदकुशी के पहले के भी सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इसमें घटना पहले मां-बेटे 13वीं मंजिल पर लिफ्ट में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले पर अभी तक मृतक के परिजनों और पुलिस का बयान सामने नहीं आया है। इससे यह हत्या है या आत्महत्या यह कहना मुश्किल है।
पूजा पटेल C-विंग की 13वीं मंजिल पर गई थी, जहां वह एक कपड़े सिलवाने का काम कराने पहुंची थीं। ऑरिजनल घर बंद होने के कारण, उन्होंने दरवाज़े पर घंटी बजाई, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने अपने आत्महत्या के इरादे को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पहले बेटे को नीचे फेंका और 12 सेकंड बाद खुद नीचे कूद गई।
दोनों के शव गणपति पंडाल से महज़ 20-50 फुट की दूरी पर पाए गए, जिसके पास सोसाइटी में उत्सव का माहौल था। इसने आसपास के वातावरण को एक क्षण में सुखद से मातमी कर दिया।
पुलिस ने CCTV फुटेज और पीड़िता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कमरे में से एक खून-लथपथा पत्र भी मिला है। जिसे खोलना मुश्किल था। इसलिए इसे Forensic Science Laboratory (FSL) को जांच के लिए भेजा गया है । इस बीच पुलिस ने परिवार के सदस्यों से भी बयान दर्ज किए हैं ताकि आत्महत्या के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।
इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े थे। कुछ ही देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और पूजा और कृशिव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया। इस बीच, एम्बुलेंस कर्मचारियों ने दोनों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन 13वीं मंजिल से गिरने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 13वीं मंजिल से गिरने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है।
ये भी पढ़े – ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ की शुरुआत है भारत का मेक इन इंडिया…PM मोदी ने किया मारुति सुजुकी EV यूनिट का उद्घाटन
पूजा की शादी 2018 में लूम फैक्ट्री संचालक विलेश पटेल से हुई थी। शादी से पहले वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं, लेकिन दो साल बाद नौकरी छोड़ दी गई थी, जिसके बाद से वे गृहिणी हन गई थीं। परिवार और पड़ोसी इस त्रासदी से गहरे सदमे में हैं। गणपति उत्सव का आनंद ले रहे सोसाइटी के लोगों के लिए यह पल एकदम से मातम में बदल गया। स्थानीय लोग व संस्था के लोग विलेश पटेल को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…