महाराष्ट्र

वारी एनर्जी पर मुंबई IT का 25 टीमों वाला छापा, चीन के सोलर सेल को ‘मेड इन इंडिया’ बताकर अमेरिका में बेचा!

अमेरिका में शुरू हुई जांच की आंच भारत पहुंची; वापी, चिखली, मुंबई में एक साथ छापे, शेयर में 6% की गिरावट

Maharashtra News : देश की प्रमुख सोलर कंपनी वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Waaree Energies) पर बड़ी कार्रवाई का मामला अब चौथरे दिन भी जारी है।अमेरिका में चाइनीज सोलर सेल को भारतीय कंपनी के नाम पर बेचने के आरोपों की जांच की आंच अब भारत पहुंच चुकी है।

मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने 19 नवंबर 2025 को 25 टीमों का गठन कर वारी ग्रुप की मुंबई, वापी, चिखली सहित कई जगहों पर ऑफिस, गोदाम और आवासों पर एक साथ छापे मारे थे। आज (22 नवंबर 2025) तक यह छापेमारी कुल 4 दिन से अधिक समय से चल रही है, जिसमें चिखली के प्लांट और प्रमोटर्स के आवासों पर विशेष फोकस है।

सूत्रों के अनुसार:

  • वारी कंपनी ने चीन की कंपनियों से सोलर सेल खरीदकर उन्हें भारत में बने बताकर अमेरिका में सप्लाई किया था।
  • इससे अमेरिका में चाइनीज माल पर लगने वाले ऊंचे ड्यूटी-एंटी डंपिंग टैक्स से बचाव हुआ।
  • अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने सितंबर 2025 में ही इसकी जांच शुरू की थी, और अब भारत में IT विभाग इसकी आंच का हिस्सा बन गया है।

इसके अलावा, चिखली में प्लांट विस्तार के लिए जमीन खरीद में बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी का इस्तेमाल और टैक्स चोरी के आरोप भी जांच के दायरे में हैं। इस मामले में सूरत के दो बड़े बिल्डरों के नाम भी सामने आ रहे हैं। सुरत के सचिन सेज में वारी सोलर नामक यूनिट में IT टीम द्वारा पिछले 96 घंटे (4 दिन) से अधिक समय कार्यवाही की जा रही है।

कंपनी के प्रमोटर्स हितेश दोशी और किरण दोशी के आवासों पर भी सर्च ऑपरेशन चले, जहां दस्तावेजों और फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स की जांच हो रही है।

ये भी पढ़े : टीकाकरण टीम के सामने अचानक उभरा 17 फीट का अजगर, अमरोहा में अभियान के बीच मचा हड़कंप

शेयर में लगातार गिरावट

इस खबर के बाद वारी रिन्यूएबल एनर्जी के शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 19 नवंबर को एक ही दिन में शेयर 6% तक लुढ़क गया और ₹3,075 के निचले स्तर पर पहुंच गया। 20 और 21 नवंबर को भी दबाव बना रहा, जबकि आज 22 नवंबर को सुबह 10 बजे तक शेयर ₹3,089 पर ट्रेड कर रहा था (4.26% नीचे)। पिछले चार दिनों से शेयर में लगभग 10% की कुल गिरावट हो चुकी है, जिससे मार्केट कैप ₹90,000 करोड़ से नीचे आ गया।

इनकम टैक्स विभाग ने अभी तक इस छापे पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन वारी ग्रुप के सूत्रों ने जांच की पुष्टि की है और कहा है कि कंपनी पूर्ण सहयोग कर रही है। कंपनी ने 18 नवंबर को ही स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग में IT अधिकारियों के विजिट की जानकारी दी थी।

इसके साथ ही चिखली में मह्यावंशी समाज के श्मशान भूमि को वारी के कारभारियों ने हड़प लिया होने के गंभीर आरोप भी लगे हैं, जिसकी भी जांच चल रही है। कंपनी ने हाल ही में क्वार्टर 2 में 130% प्रॉफिट ग्रोथ (₹871 करोड़) दिखाई थी, लेकिन यह जांच निवेशकों के बीच चिंता बढ़ा रही है। सोलर सेक्टर में Waaree की 18.7 GW क्षमता के बावजूद, यह मामला रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक्स पर असर डाल सकता है।

Kajal Sharma

Recent Posts

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

36 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago