Deprecated: Automatic conversion of false to array is deprecated in /home/neludtul4cwu/public_html/wp-content/themes/Divi/core/functions.php on line 1551
Mumbai Rain : हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित, मेट्रो बनी सहारा
महाराष्ट्र

Mumbai Rain : शहर थमा, स्कूल-कॉलेज बंद, यात्रा बाधित

Mumbai Rain : कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है लेकिन इन दिनों महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार, 19 अगस्त 2025, को लाल अलर्ट पर है। यह अलर्ट दूसरी पारी के लिए जारी किया गया है, जिससे मौसम की तात्कालिक गंभीरता झलकती है।

बारिश के प्रभाव और स्थिति

कभी न रोकने वाले शहर की रफतार को बारिश के पानी ने रोक दी है। पिछले 84 घंटों में करीब 500 मिमी बारिश हुई है, जिससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सोमवार सुबह के छह से आठ घंटों में ही शहर में 177 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो गया, विशेषकर चेंबूर में और कई इलाकों में गाड़ियों का रफ्तार धीमी हो गई थी, और कुछ जगहों पर ट्रैफिक पूर्ण रूप से ठहर गया। अपनी चमक दमक दिखाने वाले शहर पानी की मार से बिलख रहा है।

स्कूल और कॉलेज बंद

ब्रिहन्मंबई नगर निगम (BMC) ने उक्त स्थितियों को देखते हुए 19 अगस्त को सभी स्कूल और कॉलेज बंद घोषित कर दिए। रविवार को बालकों को पहले ही छुट्टी दे दी गई थी, और दोपहर की पारी पूरी तरह रद्द कर दी गई। मुंबई विश्वविद्यालय ने 32 परीक्षा जो मंगलवार को होना थी, उन्हें 23 अगस्त को स्थगित कर दिया।

यात्रा व परिवहन पर असर

मुंबई में खराब बारिश से मुख्य मार्गों पर जलजमाव हो गया है, खासकर हवाई अड्डे से जुड़ी सड़कों पर। इससे उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की संभावनाएं बढ़ गईं। IndiGo और अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले निकलें और अपनी उड़ानों की स्थिति की ऑनलाइन जांच करें। स्थानीय ट्रेन सेवाएं देरी के साथ चल रही हैं, लेकिन मुंबई मेट्रो नेटवर्क बारिश के बावजूद सामान्य रूप से काम कर रहा है, जिससे यह एक विश्वसनीय यात्रा विकल्प सिद्ध हो रहा है।

ये भी पढ़े– Today Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने जारी अर्लट

मौसम विभाग ने 17-21 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नांदेड़ जिले में लगातार बारिश के कारण 200 से अधिक लोग बाढ़ में फंस गए, जिसके कारण अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना को बुलाना पड़ा।

Shweta Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago