Mumbai Terror Plot Investigation: मुंबई में आतंकी हमले और हिंदूवादी नेताओं व संगठनों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कथित साजिश का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश ATS के मुताबिक, बलरामपुर निवासी शहरोज कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टरों के संपर्क में था। एजेंसी उसके डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने के साथ पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
ATS की शुरुआती जांच और पूछताछ के अनुसार, शहरोज ने मुंबई में नेटवर्क तैयार करना शुरू किया था। दावा है कि उसे पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और कथित ISI एजेंट जसवीर चौधरी से निर्देश मिल रहे थे। उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जाकर ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे जाने वाले हथियार और विस्फोटक लेने थे। इसके बाद हथियार मुंबई लाकर आगे के टारगेट पर कार्रवाई की कथित योजना थी।
ATS के अनुसार, शहरोज अभी नेटवर्क के ‘ट्रायल फेज’ में था। सफल होने पर उसे भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में स्लीपर सेल बनाने और नए लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी मिल सकती थी।
जांच एजेंसी अब उसके संपर्कों और नेटवर्क का पता लगा रही है। मोबाइल व अन्य डिजिटल उपकरणों की फोरेंसिक जांच में सोशल मीडिया, चैट, कॉल डिटेल, फोटो-वीडियो, बैंकिंग रिकॉर्ड, डिजिटल पेमेंट और विदेशी नंबरों से संपर्क खंगाले जा रहे हैं। विदेश से आर्थिक मदद मिलने की आशंका और पिछले वर्षों के उसके यात्रा रिकॉर्ड व गतिविधियों की भी जांच हो रही है।
ये भी पढ़े: साड़ी न दिलाने को लेकर हुआ झगड़ा, प्रेशर कुकर से पीटकर की पति की हत्या; ठाणे में पत्नी गिरफ्तार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…