Cover Story Latest

साड़ी न दिलाने को लेकर हुआ झगड़ा, प्रेशर कुकर से पीटकर की पति की हत्या; ठाणे में पत्नी गिरफ्तार

Thane Husband Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय महिला ने साड़ियां नहीं लाने को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर अपने 35 वर्षीय पति की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली सुनीतादेवी हरराम सिंह के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

प्रेशर कुकर के ढक्कन से हमला, फिर गला घोंटा

पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि 19 जुलाई को बदलापुर ईस्ट स्थित घर में हरराम किशुनजी सिंह और उनकी पत्नी के बीच साड़ियां न लाने को लेकर तीखी बहस हुई। गुस्से में महिला ने कथित तौर पर प्रेशर कुकर के ढक्कन से पति पर हमला किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने शुरुआत में मौत को हादसा बताकर जांच को गुमराह करने की कोशिश की थी।

मेडिकल रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में मौत अप्राकृतिक होने और गला घोंटने से दम घुटने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर नितिन पाटिल के अनुसार, मृतक के परिवार और मकान मालिक से पूछताछ के बाद पत्नी पर शक गहराया।

मंगलवार को स्थानीय अदालत ने आरोपी सुनीतादेवी को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है। घटना का खुलासा होने के बाद आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

ये भी पढ़े: इजरायली खुफिया का बड़ा दावा: पिकएक्स पहाड़ के नीचे छिपाया गया ईरान का सीक्रेट न्यूक्लियर मैटेरियल!


Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago