Murshidabad Train School Van Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। एक स्कूल वैन लेवल क्रॉसिंग पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निजी स्कूल की वैन छात्रों को लेकर लेवल क्रॉसिंग पार कर रही थी, तभी सामने से आ रही निमतिता-काटोया पैसेंजर ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि वैन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे फाटक खोल दिया गया, जबकि दूसरी लाइन पर ट्रेन आ रही थी। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद रेलवे के गेटमैन की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
हादसे में घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…