Pawan Khera meet Sonam Wangchuk: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मिलने पहुंचे। अनशन शुरू होने के बाद यह पहला मौका है, जब कांग्रेस का कोई बड़ा नेता वांगचुक से मुलाकात करने पहुंचा है।
सोनम वांगचुक से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सभी लोग वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद हैं। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए खेड़ा ने कहा कि ऐसी सरकार के खिलाफ विरोध का तरीका समय-समय पर बदलना चाहिए। उनका कहना था कि अपनी जान जोखिम में डालने से कोई समाधान नहीं निकलेगा और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहना चाहिए।
पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस 'छात्रों की गूंज' अभियान के जरिए देशभर में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की मांग केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है। वहीं, डॉक्टरों के अनुसार लंबे समय से जारी भूख हड़ताल के चलते सोनम वांगचुक का वजन 9 किलो से ज्यादा घट चुका है और अब उनकी सेहत गंभीर स्तर पर पहुंचने लगी है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…