Nanak Din Bhurji Suicide: लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र स्थित दारुल सफा नए विधायक निवास में मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे नानक दीन भुर्जी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दारुल सफा नए विधायक निवास के व्यवस्था अधिकारी ने चौकी प्रभारी को सूचना दी कि परिसर के पीछे एक व्यक्ति ऊपरी मंजिल से गिर गया है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गई। चिकित्सकों की जांच के बाद उनकी पहचान करीब 68 वर्षीय नानक राम भुर्जी के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि नानक दीन भुर्जी लंबे समय से अवसाद से जूझ रहे थे। उन्हें अक्सर दारुल सफा विधायक निवास परिसर में घूमते देखा जाता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नानक दीन भुर्जी सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके थे। बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और वर्तमान में भाजपा से जुड़कर अपना संगठन चला रहे थे। घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…