होम = Others = जर्मनी में हाई-वोल्टेज तार से टकराया पेड़, आग की लपटों ने लोगों को किया हैरान; वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने

जर्मनी में हाई-वोल्टेज तार से टकराया पेड़, आग की लपटों ने लोगों को किया हैरान; वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने

by | Jul 28, 2026 | Others

Germany Tree Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर जर्मनी के अपोल्डा इलाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेड़ आग की लपटों से घिरा दिख रहा है। लपटें कभी तेज होतीं तो कभी अचानक धीमी पड़ जातीं, जिससे पहली नजर में लोगों को लगा कि पेड़ पर आसमान से बार-बार बिजली गिर रही है। हालांकि, असली वजह कुछ और थी।

हाई-वोल्टेज लाइन से टकराया पेड़

ARK Media और AccuWeather द्वारा साझा वीडियो के मुताबिक, तेज तूफान के दौरान एक बड़ा पेड़ टूटकर हाई-वोल्टेज बिजली लाइन पर गिर गया। पेड़ के बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद उसमें आग लग गई।

क्यों पल्स कर रही थीं लपटें?

वीडियो में पेड़ की एक शाखा बिजली के तार से चिपकी दिखती है। इसी संपर्क के कारण इलेक्ट्रिकल आर्किंग हुई। विशेषज्ञों के अनुसार, हाई-वोल्टेज करंट और 50 हर्ट्ज एसी सप्लाई की वजह से आग की लपटें बार-बार तेज और धीमी होती दिखाई दे रही थीं। आसपास धुआं भी नजर आ रहा था।

कोई बड़ा नुकसान नहीं

अब तक किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, हालांकि घटना से कुछ समय अफरा-तफरी रही। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि गिरे पेड़ या बिजली के तार के पास नहीं जाना चाहिए, क्योंकि हाई-वोल्टेज लाइन जानलेवा हो सकती है। यानी यह आसमानी बिजली गिरने का मामला नहीं, बल्कि बिजली के तार के संपर्क से लगी आग थी।

ये भी पढ़े: PM मोदी के वीडियो हटाने के विवाद के बीच Meta, X, Google और Snapchat को संसदीय समिति का सम