होम = Breaking = PM मोदी के वीडियो हटाने के विवाद के बीच Meta, X, Google और Snapchat को संसदीय समिति का सम

PM मोदी के वीडियो हटाने के विवाद के बीच Meta, X, Google और Snapchat को संसदीय समिति का सम

by | Jul 28, 2026 | Breaking, News Latest

Social Media User Privacy and Public Order: संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने यूजर प्राइवेसी और सार्वजनिक व्यवस्था पर चर्चा के लिए Meta (Facebook, Instagram, WhatsApp), X, Google और Snapchat के प्रतिनिधियों को 3 अगस्त को तलब किया है। समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने X पर बताया कि कंपनियों से महिलाओं, बच्चों, किसानों, ग्रामीणों, मजदूरों और आम जनता की निजता की सुरक्षा तथा सरकार की सार्वजनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उपायों पर जवाब मांगा जाएगा।

PM मोदी का वीडियो हटाने का विवाद

यह बैठक उस दिन घोषित हुई, जब Meta ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो कुछ समय के लिए हटा दिया और बाद में गलती स्वीकार करते हुए उसे बहाल कर दिया। 23 जुलाई को अपलोड वीडियो में 36 दिन चले Cockroach Janta Party (CJP) के नेतृत्व वाले छात्र प्रदर्शनों के दौरान Gen Z को PM मोदी का पहला संबोधन था।

वीडियो पर पहले भारत में 'कानूनी अनुरोध' के कारण एक्सेस प्रतिबंधित होने का नोटिस दिखा, जिस पर BJP नेताओं ने आलोचना की। बाद में सूत्रों ने इसे अस्थायी तकनीकी गड़बड़ी बताया, न कि सरकारी अनुरोध। वहीं, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक MeitY ने भी Meta अधिकारियों को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।

ये भी पढ़े: ‘पेपर लीक बिल पर लोकसभा में आज 6 घंटे की बहस’: TMC सांसद सौगत रॉय