होम = Breaking = ‘पेपर लीक बिल पर लोकसभा में आज 6 घंटे की बहस’: TMC सांसद सौगत रॉय

‘पेपर लीक बिल पर लोकसभा में आज 6 घंटे की बहस’: TMC सांसद सौगत रॉय

by | Jul 28, 2026 | Breaking, News Featured

Anti Paper Leak Bill 2026: TMC सांसद सौगत रॉय ने मंगलवार को बताया कि स्पीकर की अपील और सोमवार की कार्यवाही के बाद दलों के बीच चर्चा के बाद लोकसभा में प्रस्तावित एंटी-पेपर लीक बिल पर आज 6 घंटे की बहस तय हुई है।

दल-बदल पर हमला

रॉय ने कहा कि TMC सांसद ममता बनर्जी की तस्वीर और BJP के विरोध के आधार पर चुनाव जीते, लेकिन अब पार्टी छोड़कर BJP के साथ जा रहे हैं। उन्होंने इसे मतदाताओं और पार्टी के साथ विश्वासघात बताया।

NDA की बैठक में NCPI

इस बीच संसद में NDA की 'मंगल मिलन' बैठक हुई, जिसमें PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत नेता शामिल हुए। पहली बार नवगठित Nationalist Citizens Party of India (NCPI) को भी आमंत्रित किया गया। पूर्व TMC नेता सुदीप बंदोपाध्याय, काकोली घोष, शताब्दी रॉय, शर्मिला सरकार, मिताली बाग समेत NCPI सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है।

बिल में कड़े प्रावधान

Monsoon Session के बीच पेश Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 में 2024 के कानून में 7 बड़े संशोधन प्रस्तावित हैं। इसमें समयबद्ध जांच-ट्रायल, Special Fast-Track Courts, Special Task Forces, Special Public Prosecutors, कड़ी सजा, अधिक जुर्माना और आसान अपील व्यवस्था शामिल है। विपक्ष के नारेबाजी के बीच बिल पेश होने के बाद सदन स्थगित कर दिया गया था। NDA बैठक में परीक्षा सुधार और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन भी प्रमुख मुद्दे हैं।

ये भी पढ़े: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Trump का दावा, जल्द हो सकता है बड़ा समझौता