News Latest

नेपाल से बहकर भारत पहुंच रहे शव, महराजगंज में नारायणी नदी से 3 लाशें मिलीं

Nepal Flood Mahrajganj: नेपाल में आई भीषण बाढ़ का असर अब उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों की तलाश के बीच नेपाल से बहकर भारत की ओर आ रहे शव नारायणी (गंडक) नदी में मिलने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की राहत और बचाव टीम ने नदी से तीन शव बरामद किए हैं। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, भारतीय सीमा से करीब तीन किलोमीटर पीछे नेपाल क्षेत्र में भी कई शव बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

नारायणी नदी से मिले तीन शव

नेपाल में बाढ़ और उसके बाद आई तबाही के बीच बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसी दौरान नेपाल से बहकर आए तीन शव महराजगंज जिले में नारायणी नदी से बरामद किए गए। एसएसबी की बचाव टीम ने नदी में तलाशी अभियान के दौरान इन शवों को बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद शवों में दो महिलाओं और एक पुरुष का शव है। नेपाल क्षेत्र में भी राहत और बचाव अभियान के दौरान कई शव बरामद किए गए हैं।

डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के मुताबिक, नेपाल से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद इलाके में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। स्थिति को देखते हुए वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सीमावर्ती और संवेदनशील गांवों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

NDRF और SDRF की टीमें तैनात

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। राजस्व, स्वास्थ्य और वन विभाग के अधिकारियों के साथ NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर तैनात हैं। लापता लोगों और नदी में बहकर आने वाले शवों की तलाश के लिए प्रशासन नावों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चला रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नेपाल से बहकर आ रहा सामान

बाढ़ के पानी के साथ नेपाल से कई तरह का सामान भी बहकर भारत पहुंच रहा है। महराजगंज के जिलाधिकारी ने बताया कि लकड़ी, प्लाईवुड और घरेलू उपकरण भी नदी के बहाव के साथ भारत की ओर आ रहे हैं। इन सामानों को निकालने के लिए कुछ लोग नदी के पास पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी में उतरने से सख्ती से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है, क्योंकि तेज बहाव के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है।

एसएसबी की टीम लगातार कर रही निगरानी

एसएसबी के सब इंस्पेक्टर अरुण पांडेय के अनुसार, नेपाल में आई आपदा के बाद नदी के बहाव के साथ भारत पहुंचे तीन शवों को बचाव दल ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सीमा के दूसरी तरफ नेपाल क्षेत्र में भी कई शव बरामद किए गए हैं। एसएसबी और अन्य बचाव दल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। प्रशासन की प्राथमिकता नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित रखना और बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश जारी रखना है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/nepal-flash-flood-133-indians-missing-bihar-high-alert/

Lavanya Dayal

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago