Stem Cell Donation: सोम यादव जब सिर्फ पांच महीने का था, तब माता-पिता को पता चला कि वह थैलेसीमिया से पीड़ित है। बीमारी के कारण उसे बार-बार खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती थी। छोटे गांव में रहने वाले गरीब परिवार के लिए हर महीने खून और दवाइयों का इंतजाम करना बड़ी चुनौती था। परिवार में बेटी खुशी के जन्म के बाद डॉक्टरों ने सोम के इलाज के लिए स्टेम सेल ट्रांसप्लांट की सलाह दी, लेकिन कोई मैचिंग डोनर नहीं मिल रहा था।
एक हेल्थ कैंप में परिवार को मुफ्त HLA टाइपिंग की सुविधा मिली। जांच में महज दो साल की खुशी अपने भाई सोम के लिए बिल्कुल सही डोनर पाई गई। इसके बाद उसका स्टेम सेल डोनेशन कराया गया और सोम का ट्रांसप्लांट सफल रहा। इस पूरी प्रक्रिया में DKMS Foundation India ने परिवार की मदद की।
ट्रांसप्लांट के बाद सोम का लगातार फॉलोअप किया गया। करीब दो साल की निगरानी के बाद डॉक्टरों ने उसे फिट घोषित किया। अब वह स्वस्थ है, स्कूल जाता है और दूसरे बच्चों की तरह सामान्य जीवन जी रहा है। डॉ. अजय कुमार के अनुसार, स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के बाद मरीज के इम्यून सिस्टम को पूरी तरह मजबूत होने में करीब दो साल लग सकते हैं। इस दौरान बीमारी के दोबारा लौटने की निगरानी की जाती है। कई वर्षों तक बीमारी वापस न आने पर ट्रांसप्लांट को सफल माना जाता है।
इस प्रक्रिया में स्वस्थ व्यक्ति से रक्त बनाने वाली स्टेम सेल लेकर ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया या अप्लास्टिक एनीमिया जैसे रोगों से जूझ रहे मरीज में ट्रांसप्लांट की जाती हैं। डोनर के शरीर में समय के साथ ये कोशिकाएं फिर पर्याप्त मात्रा में बन जाती हैं।
थैलेसीमिया एक आनुवंशिक बीमारी है, जिसमें शरीर पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता। इसके प्रमुख प्रकार थैलेसीमिया मेजर और माइनर हैं। मेजर में मरीज को नियमित रूप से खून चढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। गंभीर मामलों में बोन मैरो ट्रांसप्लांट उपचार का विकल्प है।
ये भी पढ़े: नेपाल में फ्लैश फ्लड से 289 लोगों की मौत, तबाही के बीच 288 भारतीय लापता
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…