Nepal Floods Death Toll: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से तबाही मची हुई है। आपदा एजेंसी के मुताबिक, बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 1,000 के पार पहुंच गया है, जबकि 3,900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।
बताया जा रहा है कि लापता लोगों में से कई त्रिशूली नदी के किनारे हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी परियोजनाओं की मिट्टी से भरी सुरंगों में फंसे हो सकते हैं। इंजीनियर इन सुरंगों के अंदर हवा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। एक टीम सुरंग के अंदर पहुंची भी, लेकिन किसी के नहीं मिलने पर उसे वापस लौटना पड़ा।
33 वर्षीय इंजीनियर ऑरस भंडारी भी एक परियोजना स्थल से लापता हैं। उनकी पत्नी अनुषिला भंडारी ने बीबीसी नेपाली से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑरस मिल जाएंगे और घर वापस लौटेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के मुताबिक, परियोजना स्थलों से अब तक 279 लोगों को बचाया जा चुका है। बचाव अभियान में नेपाल और चीन के सैन्यकर्मियों की अंतरराष्ट्रीय टीम जुटी है। भारत, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…