SCO Summit 2026: एससीओ समिट 2026 की एक ग्रुप फोटो को लेकर पाकिस्तान पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पूरी ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार, 1 सितंबर को X पर SCO समिट की दो तस्वीरें शेयर कीं। आरोप है कि इन तस्वीरों को एडिट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रॉप कर दिया गया। पोस्ट में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट समिट में अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ ग्रुप फोटो में बताया गया है। तस्वीर सामने आने के बाद पाकिस्तान के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैंडल से SCO समिट की पूरी ग्रुप फोटो शेयर की गई है, जिसमें पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी नजर आ रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान की ओर से शेयर की गई तस्वीर में पीएम मोदी को क्रॉप किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर आलोचना हो रही है।
SCO समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बिना पाकिस्तान का नाम लिए कड़ा संदेश दिया। उन्होंने आतंकवाद को किसी भी रूप में स्वीकार न करने की बात दोहराई और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख साफ किया। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के इस बयान से पाकिस्तान असहज हुआ और इसी के बाद ग्रुप फोटो को लेकर विवाद सामने आया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…