Thursday, Sep 03

होम = Cover Story Featured = नेपाल और चीन में कुदरत का कहर, बाढ़ से 1000 से ज्यादा मौतें; हजारों लोगों का नहीं मिला सुराग

नेपाल और चीन में कुदरत का कहर, बाढ़ से 1000 से ज्यादा मौतें; हजारों लोगों का नहीं मिला सुराग

Nepal Floods Death Toll: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से तबाही मची हुई है। आपदा एजेंसी के मुताबिक, बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 1,000 के पार पहुंच गया है, जबकि 3,900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

सुरंगों में फंसे हो सकते हैं हजारों लोग

बताया जा रहा है कि लापता लोगों में से कई त्रिशूली नदी के किनारे हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी परियोजनाओं की मिट्टी से भरी सुरंगों में फंसे हो सकते हैं। इंजीनियर इन सुरंगों के अंदर हवा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। एक टीम सुरंग के अंदर पहुंची भी, लेकिन किसी के नहीं मिलने पर उसे वापस लौटना पड़ा।

तलाश जारी, कई देशों की टीमें जुटीं

33 वर्षीय इंजीनियर ऑरस भंडारी भी एक परियोजना स्थल से लापता हैं। उनकी पत्नी अनुषिला भंडारी ने बीबीसी नेपाली से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑरस मिल जाएंगे और घर वापस लौटेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के मुताबिक, परियोजना स्थलों से अब तक 279 लोगों को बचाया जा चुका है। बचाव अभियान में नेपाल और चीन के सैन्यकर्मियों की अंतरराष्ट्रीय टीम जुटी है। भारत, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञ भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।