rahul gandhi
पटना। आगामी बिहार चुनाव को लेकर राहुल गांधी काफी एक्टिव दिख रहे हैं। आये दिन बिहार दौरे पर जाने वाले राहुल गांधी आज अपने 55वें जन्मदिन के अवसर पर ही विवादों में फंस गए हैं। दरअसल राहुल की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। इस तस्वीर में राहुल नीट पेपर लीक कांड के सरगना संजीव मुखिया के भतीजे के साथ दिख रहे। राहुल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके बाद वो जदयू -भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।
राहुल कुछ दिन पहले ही नालंदा के राजगीर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। एक तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि राहुल के साथ तस्वीर में दिख रहा युवक संजीव मुखिया का भतीजा है। नीट पेपर लीक का आरोपी संजीव मुखिया नालंदा का ही रहने वाला है। वह पिछले 20 सालों से परीक्षा में धोखाधड़ी कर रहा है। उसका बेटा भी BPSC पेपर लीक मामले में जेल में बंद है।
आपको बता दें कि बीपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में आरोपी प्रदीप कुमार को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, अभी वह जेल से बाहर है। बताया जाता है कि प्रदीप कुमार संजीव मुखिया का भतीजा है और वह संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव के साथ रहता है। फिलहाल प्रदीप कुमार के साथ राहुल गांधी की तस्वीर वायरल होने के बाद कांग्रेस की खूब आलोचना हो रही है।
तस्वीर वायरल होते ही बीजेपी और जेडीयू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पेपर लीक माफियाओं से संबंध हैं, जो शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। राहुल गांधी उन लोगों के साथ खड़े हैं जिन्होंने नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक कराया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…