Noida News : नोएडा के प्रमुख शेयर कारोबारी महेश गोयल के निवास पर आयकर विभाग (ED) की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। सेक्टर-92 स्थित 'द फॉरेस्ट' सोसायटी में स्थित गोयल के घर पर IT अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से ली गई जानकारी के आधार पर की गई है।
जानकारी के अनुसार, महेश गोयल पर रिस्ट्रिक्टेड शेयर्स की अवैध डीलिंग का आरोप है जिसकी गहन जांच की जा रही है। आयकर विभाग की टीम ने गोयल से उनके घर पर इसके बारे में पूछताछ की और शेयर बाजार में संदिग्ध लेनदेन के संबंध में जानकारी एकत्र की। इस दौरान उनकी पत्नी रुचि गोयल को भी आगे की पूछताछ के लिए IT टीम के साथ ले जाया गया है।
छापेमारी के दौरान सुरक्षा कारणों से इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया था। अधिकारियों ने घर में से दस्तावेज, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और कई संदिग्ध सामग्री जब्त की है जो आगे की जांच में यूज की जा सकती है। यह कार्रवाई शेयर बाजार में हो रही इलीगल एक्टिविटी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
SEBI के इनपुट के अनुसार, महेश गोयल पर प्रतिबंधित शेयरों की खरीद-फरोख्त और इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप हैं। शेयर बाजार में हेराफेरी के इन आरोपों की जांच आयकर विभाग और SEBI मिलकर कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह एक जटिल मामला है जिसमें बड़ी मात्रा में धन का अवैध लेनदेन शामिल हो सकता है। फिलहाल महेश गोयल और उनकी पत्नी से पूछताछ जारी है और जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…