Nita Ambani 62nd birthday : रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 1 नवंबर को अपना 62वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन को उनकी टीम ने और भी यादगार बना दिया। जामनगर में उनके लिए एक सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेशन आयोजित किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अंबानी फैमिली के एक फैन पेज पर शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया कि जैसे ही नीता कमरे से बाहर आती हैं, उनके स्वागत के लिए जमीन पर गुलाब की पंखुड़ियों से एक सुंदर रास्ता बनाया गया था। नीता ने चप्पल उतारकर उन फूलों पर चलते हुए एंट्री ली। उनके चेहरे पर मुस्कान और सरप्राइज दोनों साफ झलक रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ केक काटा और सभी को केक खिलाया।
इस खास मौके पर नीता अंबानी ने रानी पिंक कलर का सूट पहना था, जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई थी। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग ईयररिंग्स, गूंथी हुई चोटी, फूलों से सजे बाल और बड़ी बिंदी से पूरा किया। सोशल मीडिया पर उनका यह ट्रेडिशनल और एलीगेंट अवतार खूब पसंद किया जा रहा है।
नीता अंबानी न सिर्फ रिलायंस फाउंडेशन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन हैं, बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से शादी की है। दंपती के तीन बच्चे — ईशा, आकाश और अनंत अंबानी — हैं, और तीनों की शादी हो चुकी है।
नीता अंबानी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वे मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपनी बहू राधिका मर्चेंट के साथ नजर आई थीं। उनका पार्टी लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…