Categories: Othersबिहार

नीतीश सरकार का चुनावी दाव, इन जाति के लोगों को बड़ा तोहफा

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने एक अहम राजनीतिक कदम उठाया है। उन्होंने राज्य में अगड़ी जातियों के विकास के लिए "उच्च जाति आयोग" के गठन की घोषणा की है। इस आयोग का कार्यकाल तीन साल का होगा। इसके अध्यक्ष बीजेपी नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह होंगे, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन को नियुक्त किया गया है।

पहले हो चुका है सवर्ण आयोग का गठन

गौरतलब है कि बिहार में पहले भी सवर्ण आयोग का गठन हुआ था, लेकिन नीतीश कुमार ने अब इसका पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब इसी साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

केंद्र सरकार करवाएगी जाति जनगणना

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है हालांकि उससे पहले ही बिहार में जाति जनगणना हो चुकी है और अब सरकार ने अगड़ी जातियों के विकास के लिए आयोग का गठन कर दिया है. लिहाजा देखना होगा कि यह आयोग जाति जनगणना के आंकड़े पर अगड़ी जातियों के लिए क्या करता है.

जातीय समीकरणों का अहम रोल

बिहार की राजनीति में जातीय समीकरणों का हमेशा से अहम रोल रहा है। विकास की बातों के बीच जातीय राजनीति की धार कभी कमजोर नहीं पड़ी। ऐसे में यह आयोग बिहार की चुनावी राजनीति में नया मोड़ ला सकता है। विकास की तस्वीर चाहे धुंधली हो, लेकिन जातीय राजनीति के समीकरण (election) फिर से तेज हो गए हैं।       

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago