दिल्ली में दर्दनाक हादसा तेज रफ़्तार कार के कहर ने ली दो लोगों की जान

Delhi News : दिल्ली के पंखा रोड पर बुधवार देर रात दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक कार चालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना जनकपुरी थाना क्षेत्र से गुजर रहे पंखा रोड की है। जहां पंखा रोड पर जनक सिनेमा के सामने कुछ झुग्गियां बनी हैं, जो सड़क के ठीक किनारे है। यहां सड़क और सर्विस लेन के बीच फुटपाथ नजर नहीं आता है। ठीक इसी जगह एक तेज रफ्तार कार अचानक आई और एक झुग्गी में जा घुसी। झुग्गी के अंदर एक परिवार चैन की नींद सो रहा था, जिसमें एक सदस्य की कार से कुचले जाने से मौत हो गई। वहीं, जिस शख्स की मौत हुई, उनकी पत्नी व बच्चे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार चालक हुआ गिरफ्तार

वहीं, तेज रफ्तार कार ने झुग्गी में टक्कर मारने से पहले साइकिल सवार को टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने झुग्गी में टक्कर मारने से पहले दुर्गा पार्क की ओर जा रहे एक साइकिल चालक को रौंद डाला। यह व्यक्ति मायापुरी से काम करके लौट रहा था। टक्कर के दौरान साइकिल सवार को जब कार ने रौंदा तो साइकिल सवार कार की बाडी में जा फंसा। कार चालक कार रोकने के बजाय कार को आगे चलाता रहा और झुग्गी में जा घुसा। पुलिस के अनुसार, कार चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। क्या कार चालक नशे में था, इस बारे में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। वहीं, इस मामले की जांच जारी है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

45 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

1 hour ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

1 hour ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

4 hours ago