Hapur News : हापुड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा रजवाहे में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना ने हड़कंप मचा दिया है। रास्ते में एक सूटकेस में एक लाश मिली है। मामले के बारे में राह चलते लोगों ने पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब सूटकेस खोला तो उसमें से एक महिला की लाश मिली है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक राह चलते युवक ने संदिग्ध सूटकेस के होने के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सूटकेस तो छिपाने के लिए झाड़ियों के किनारे रखा गया था। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसीपी अनीता चौहान और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी साथ थी। सूटकेस खोलने पर उसमें एक महिला का शव मिला।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव करीब एक हफ्ते पुराना है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को सूटकेस में बंद कर फेंका गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। महिला की पहचान और हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…