Nitish Re-elected JD(U) president: नीतीश कुमार को एक बार फिर जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। नामांकन के लिए सुबह 11 बजे तक का समय तय था, लेकिन इस दौरान उनके अलावा किसी अन्य नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया, जिससे उनका चयन बिना मुकाबले के तय हो गया।
नीतीश कुमार के सामने किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में न आने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से जनता दल (यूनाइटेड) की कमान सौंप दी गई। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि मंगलवार 24 मार्च 2026 सुबह 11 बजे तक थी, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी के पास सिर्फ उनका ही नामांकन बचा रहा। पार्टी ने यह भी बताया कि दोपहर 2:30 बजे अनिल प्रसाद हेगड़े द्वारा उन्हें निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 20 साल बाद नीतीश की सियासत का पूरा चक्र! सांसद से बने थे मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की राह
दिसंबर 2023 में ललन सिंह ने जेडीयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद नीतीश कुमार ने खुद पार्टी की कमान संभाली। हाल ही में उन्होंने संजय कुमार झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पहले नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा चुनाव जीता था और अब वह पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
ये भी पढ़ें: नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री, जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…