Breaking

SC-ST ऐक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, धर्म परिवर्तन के साथ ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति-जनजाति का दर्जा

Supreme Court Major Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि यदि कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति से संबंधित है और वह हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म में धर्मांतरण करता है, तो उसका अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाएगा।

आंध्र प्रदेश कोर्ट के फैसले को SC ने रखा बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें कहा गया था कि यदि कोई व्यक्ति हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर ईसाई या इस्लाम जैसे किसी अन्य धर्म को अपनाता है और उसका सक्रिय रूप से पालन करता है, तो वह अनुसूचित जाति समुदाय का सदस्य नहीं माना जाएगा।

जज की बेंच ने क्या कहा?

जस्टिस पीके मिश्रा और एनवी अंजारिया की बेंच ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि धर्म परिवर्तन के साथ ही अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाएगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह नियम केवल सामाजिक और संवैधानिक दृष्टि से लागू होता है।

ईसाई धर्म अपने पर खत्म हुए एससी-एसटी दर्ज

इस मामले में अपीलकर्ता ने करीब एक दशक तक ईसाई धर्म का पालन किया, जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने माना कि वह अब अनुसूचित जाति का दर्जा पाने के हकदार नहीं है और SC/ST एक्ट 1989 के तहत संरक्षण का दावा भी नहीं कर सकता। कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए स्पष्ट किया कि धर्म परिवर्तन करने पर अनुसूचित जाति से जुड़े आरक्षण और अन्य लाभ स्वतः समाप्त हो जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय सामाजिक संरचना और संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप बताया। कोर्ट के अनुसार, अनुसूचित जाति का दर्जा उन समुदायों के लिए निर्धारित है जो पारंपरिक रूप से हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म से जुड़े रहे हैं, इसलिए किसी अन्य धर्म को अपनाने पर यह दर्जा स्वतः खत्म हो जाता है। इस फैसले से स्पष्ट संदेश गया है कि धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति की सरकारी पहचान और लाभों में बदलाव होगा।

ये भी पढ़ें: 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को AIIMS ले गया परिवार, सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छामृत्यु की अनुमति

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

25 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

49 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago