Breaking

टेक्सास में वैलेरो की तेल रिफाइनरी में भीषण विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी

Massive Blast in Texas Refinery: टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वैलेरो तेल रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आसमान में धुएं का गुबार छा गया और आसपास के घर तक हिल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जोरदार धमाके के बाद परिसर से ऊंची लपटें और घना धुआं उठता दिखाई दिया, जबकि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में संयंत्र के कुछ हिस्सों में आग भड़कती दिखी और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गईं।

विस्फोट में नहीं हुआ कोई हताहत

जेना स्टीफंस ने शुरुआती अनुमान में कहा कि यह विस्फोट संभवतः किसी औद्योगिक हीटर की वजह से हुआ होगा। हालांकि अधिकारियों ने अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है और न ही नुकसान की पूरी सीमा या पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में पहले से बनी अनिश्चितता के बीच इस घटना ने संभावित आपूर्ति बाधित होने की चिंताओं को और बढ़ा दिया है, जबकि इसके व्यापक भू-राजनीतिक तनावों से जुड़े होने को लेकर ऑनलाइन अटकलें भी तेज हो गई हैं।

लोगों से घरों में रहने की अपील

स्थानीय अधिकारियों ने पोर्ट आर्थर में रिफाइनरी के आसपास रहने वाले लोगों को घरों के भीतर ही रहने का निर्देश दिया है। आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वैलेरो रिफाइनरी में हुए विस्फोट के मद्देनजर यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है, ताकि सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं कंपनी ने पुष्टि की है कि उसकी एक इकाई में आग लगी थी, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर लगाया $2 मिलियन का टोल, सांसद बोरूजेर्दी ने कहा- यह ईरान की शक्ति को दिखाता है

Anamika Anand

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

5 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

6 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

6 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

6 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

7 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

7 hours ago