Bomb threat to Delhi Assembly: मंगलवार को दिल्ली विधानसभा और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद एजेंसिया अलर्ट हो गई और विधानसभा परिसर में जांच शुरू कर दी है। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्हें ईमेल के जरिए विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 2 CRPF स्कूलों और 4 अदालतों को मिली बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां फिर अलर्ट पर
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह संदेश किसने और कहां से भेजा। साइबर टीम भी इस मामले में सक्रिय हो गई है।
सुबह 7:49 बजे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल आया और 7:28 बजे विधानसभा को ईमेल आया। ईमेल में LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर और साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम है।
ये भी पढ़ें: बम की धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट में पप्पू यादव की सुनवाई टली, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…