Colombian Military Plane Crash: कोलंबिया में सोमवार को कोलंबियाई वायुसेना का C-130 Hercules विमान टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं और 4 सैनिक अभी भी लापता हैं। सूत्रों के अनुसार मरने वालों में 58 सैनिक, 6 वायुसेना कर्मी और 2 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। वहीं, वायुसेना प्रमुख कार्लोस फर्नांडो सिल्वा के मुताबिक विमान में कुल 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे।
ये भी पढ़ें: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कतर में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, 6 लोगों की हुई मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन क्रैश पेरू सीमा के पास कोलंबिया में हुआ। वहीं, रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के अनुसार विमान रनवे से करीब 1.5 किलोमीटर दूर जाकर गिरा। हादसे में 58 सैनिक, 6 वायुसेना कर्मी और 2 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं। कोलंबियाई वायु सेना के प्रमुख मेजर जनरल कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने बताया कि प्लेन में 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे।
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस सैन्य विमान हादसे पर गहरा दुख जताते हुए इसे बेहद गंभीर घटना बताया। उन्होंने कहा कि जवानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए थीं। पेट्रो ने भरोसा दिलाया कि सरकार सेना को मजबूत बनाने और बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सेना के हथियारों और संसाधनों को आधुनिक बनाने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है, लेकिन प्रशासनिक देरी के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी नागरिक या सैन्य अधिकारी इस चुनौती के अनुरूप काम नहीं कर पाएंगे, उन्हें हटाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ट्रक से टकराया प्लेन, 2 यात्री की मौत व कई घायल
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…