बिहार

नीतीश का अगला कदम क्या होगा? इस्तीफे की उलटी गिनती शुरू, बिहार में नई सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार

Bihar Schedule Plane: बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी नजर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुने जाने के करीब 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि, उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी है और अब उनका दिल्ली दौरा तय हो चुका है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन की पटकथा लगभग तैयार है।

पूरा शेड्यूल तय

सूत्रों के अनुसार, नई सरकार के गठन का पूरा शेड्यूल तय कर लिया गया है। माना जा रहा है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में बिहार में नई सरकार का गठन हो सकता है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपेगी। नीतीश कुमार ने हाल के दिनों में मीडिया से दूरी बना ली है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि वे राज्यसभा सदस्य के रूप में कब शपथ लेंगे और मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे। अब इन सवालों के जवाब धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं।

क्या है पूरा प्लान

6 अप्रैल को पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर JDU की कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई है, जिसे बेहद अहम माना जा रहा है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता आगे की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होंगे, जहां 9 अप्रैल को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठकों में हिस्सा लेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी संभावित है। माना जा रहा है कि 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे और उसी दिन शीर्ष नेतृत्व के साथ बिहार की नई सरकार के गठन को लेकर अहम बातचीत हो सकती है।

दिल्ली से लौटते ही हो सकता है बड़ा बदलाव

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा की शपथ के बाद नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद छोड़ना लगभग तय हो जाएगा। हालांकि नियमों के अनुसार वे छह महीने तक दोनों भूमिकाओं में रह सकते हैं, लेकिन संकेत यही हैं कि दिल्ली से लौटते ही वे इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। खरमास समाप्त होने के बाद यह प्रक्रिया और तेज हो सकती है।

नई सरकार के गठन की प्रक्रिया

जैसे ही नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे, BJP नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर देगी। खबर है कि 12 या 13 अप्रैल को पटना में NDA विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें नए नेता का चयन होगा। खास बात यह है कि नए मुख्यमंत्री के चयन में नीतीश कुमार की राय को भी महत्व दिया जा सकता है।

कुल मिलाकर, बिहार में सियासी हलचल अपने चरम पर है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार कब इस्तीफा देते हैं और बीजेपी किस चेहरे पर भरोसा जताकर राज्य की सत्ता की कमान सौंपती है। आने वाले कुछ दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद निर्णायक साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नौसेना में ‘INS अरिदमन’ की एंट्री, अब और मजबूत होगी भारत की न्यूक्लियर शील्ड

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

37 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

43 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago