नोएडा

नोएडा ऑनलाइन ठगी पर लगाएगा लगाम ‘साइबर कॉप’ ऐप, स्कैम से पहले ही मिलेगी चेतावनी

डिजिटल इंडिया के दौर में बढ़ते साइबर स्कैम के खतरों से निपटने के लिए नोएडा की एक कंपनी ने एआई-पावर्ड साइबर सुरक्षा तंत्र ‘अरिस्टा साइबर कॉप’ तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि यह ऐप संभावित ऑनलाइन ठगी को होने से पहले ही पहचान लेगा और उसे रोकने में मदद करेगा।

कंपनी के सीईओ डॉ. कुणाल सिंह बेरवाल ने इस एआई-आधारित ऐप और कंप्यूटर सिस्टम को लॉन्च किया है। उनके अनुसार, यह साइबर सुरक्षा कवच प्रिवेंटिव और प्रेडिक्टिव एआई मॉडल पर आधारित है, जो रियल-टाइम में खतरे को पहचानने में सक्षम है।

डॉ. बेरवाल का कहना है कि अरिस्टा साइबर कॉप पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’ ऐप है, जिसे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया,
“आज कई ऐप सिर्फ़ मार्केटिंग कॉल की जानकारी देते हैं, लेकिन अरिस्टा यह बताएगा कि सामने वाली कॉल स्कैम है या ‘डिजिटल अरेस्ट’ की साजिश। हमारे ऐप में आप किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उसकी प्रामाणिकता जांच सकते हैं। यह सिस्टम रियल-टाइम एआई मैकेनिज़्म पर काम करता है।”

ब्राउजिंग के दौरान खतरे की चेतावनी

कंपनी के मुताबिक, फर्जी वेबसाइट और नकली नोटिस के चलते लोग अक्सर लाखों रुपये गंवा देते हैं। ऐसे मामलों में अरिस्टा साइबर कॉप ब्राउजिंग के दौरान ही खतरे की चेतावनी देगा। ऐप यूज़र की प्राइवेसी को प्राथमिकता देता है और पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।

यूज़र डेटा स्टोर नहीं करता ऐप

कंपनी का दावा है कि ऐप यूज़र का कोई निजी डेटा जैसे कॉन्टैक्ट या मैसेज स्टोर नहीं करता। केवल नाम और ईमेल लिया जाता है, ताकि यूज़र की पहचान प्रमाणित हो सके। हालांकि, इस स्टार्टअप के सामने 400 बिलियन डॉलर के वैश्विक साइबर सुरक्षा बाज़ार में अपनी जगह बनाना एक बड़ी चुनौती होगी।

गौरतलब है कि सरकार भी समय-समय पर साइबर ठगी से निपटने के लिए ‘साइबर दोस्त’ जैसी जागरूकता योजनाएं और हेल्पलाइन शुरू करती रही है, जिनका उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड के तरीकों से सतर्क करना और समय पर शिकायत दर्ज कराने में मदद करना है।

तेज़ी से बदलते साइबर अपराध के तरीकों के बीच अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि लोगों तक सिर्फ़ जानकारी ही नहीं, बल्कि रियल-टाइम सुरक्षा भी पहुंचे। ऐसे में एआई आधारित साइबर सुरक्षा टूल्स की भूमिका बेहद अहम हो जाती है।

Anil

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago