दुनिया

पाक में बारिश का कहर! रावलपिंडी में 6 फीट तक पानी, सड़कें बनीं दरिया, डूबीं गाड़ियां

Rawalpindi Islamabad Flood: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और पड़ोसी रावलपिंडी के कई हिस्से भारी बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में हैं। निचले इलाकों में 5-6 फीट तक पानी भर गया है। कई घर और बेसमेंट डूब गए, जबकि सड़कों पर वाहन पानी में फंस गए हैं।

नाल-ए-लाई उफान पर

लगातार बारिश से ड्रेनेज सिस्टम पर दबाव बढ़ा और नाल-ए-लाई का जलस्तर तेजी से ऊपर गया। कटारियान ब्रिज पर पानी 29.5 फीट तक पहुंच गया। सफदरबाद, सादिकाबाद, धोके खाबा, पीरवधाई, फौजी कॉलोनी और आर्य मोहल्ला समेत कई इलाके जलमग्न हैं। मरी रोड और ओल्ड एयरपोर्ट रोड के हिस्से भी डूब गए हैं।

इमरजेंसी, स्कूल बंद

बाढ़ के चलते कई शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं और बारिश से जुड़ी इमरजेंसी घोषित की गई है। वॉटर एंड सैनिटेशन एजेंसी ने नाल-ए-लाई कैचमेंट में भारी मशीनरी और पंप लगाए हैं। कई जगह ट्रैफिक ठप है और कुछ वाहनों की सिर्फ छतें दिखाई दे रही हैं। घनी आबादी वाले शहरों में कुछ घंटों की तेज बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी। इसी बीच SCO बैठक में PM शहबाज शरीफ भारत से सिंधु जल समझौते के तहत पानी को लेकर गुहार लगा रहे थे, जबकि पाकिस्तान खुद बारिश का पानी संभालने में जूझ रहा है। जनता सामान बर्बाद होने से परेशान है, वहीं आलोचकों ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर ठिकानों पर आराम करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े: कौशांबी में 4 बच्चों की मौत से टूटा पिता, DSP ने गले लगाकर कहा- ‘हम आपके साथ हैं’, मिला ₹32 लाख मुआवजा

Tanisha Verma

Recent Posts

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

12 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

30 minutes ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

49 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

1 hour ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

2 hours ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

2 hours ago