महाराष्ट्र

‘हाथ की लकीरों’ का काला खेल! ज्योतिषी अशोक खरात का घिनौना सच, 58 वीडियो ने खोली दरिंदगी की परतें

Nashik astrologer: महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को ज्योतिष और दैवीय शक्तियों का ज्ञाता बताने वाला अशोक खराट दरअसल एक खतरनाक शिकारी निकला। जिन महिलाओं ने उसके पास अपना भविष्य संवारने की उम्मीद लेकर कदम रखा, वही उसकी साजिश का शिकार बन गईं।

तीन साल तक चलता रहा खौफनाक खेल

पुलिस जांच के अनुसार, खरात पर एक महिला के साथ तीन साल से अधिक समय तक बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई, जिसने जांच में कई सनसनीखेज खुलासे किए। नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित उसका आलीशान दफ्तर और सिन्नर का फार्महाउस इस पूरे जाल के केंद्र थे, जहां वह योजनाबद्ध तरीके से महिलाओं को फंसाता था।

कैसे बिछाता था शिकार का जाल?

FIR के मुताबिक, वह महिलाओं को अपने ऑफिस बुलाकर उनके जीवन में संकट की झूठी भविष्यवाणी करता था खासकर पति की जान को खतरे जैसी बातें कहकर उन्हें डराता था। इसके बाद कथित तौर पर वह उन्हें नशीला पदार्थ मिलाकर पेय या प्रसाद देता, जिससे वे बेसुध हो जातीं। इसी हालत में उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था।

रसूख और भरोसे का खतरनाक खेल

खरात अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए बड़े नेताओं और प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें दिखाता था। इससे पीड़ित महिलाओं के मन में यह धारणा बनती कि वह कानून से ऊपर है। पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही महिलाएं जब समाधान के लिए उसके पास पहुंचतीं, तो वह मनोवैज्ञानिक तरीके से उन्हें अपने प्रभाव में ले लेता था।

खुफिया कैमरे और ब्लैकमेलिंग का जाल

जांच में सामने आया कि उसके ऑफिस में गुप्त कैमरे लगे थे, जिनसे वह महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था। पुलिस को मिली एक पेन ड्राइव में 58 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। इन वीडियो का इस्तेमाल कर वह महिलाओं को बदनाम करने की धमकी देता और उन्हें लगातार शोषण के लिए मजबूर करता था।

जांच में सामने आई खौफनाक सच्चाई

पेन ड्राइव में मौजूद अन्य वीडियो में आरोपी को कई प्रभावशाली लोगों के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया है, जिससे उसके नेटवर्क और प्रभाव का अंदाजा लगाया जा रहा है। यह मामला अब सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि विश्वास के नाम पर किए गए सुनियोजित शोषण का बड़ा उदाहरण बन चुका है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि अंधविश्वास और डर का फायदा उठाकर कैसे कुछ लोग इंसानियत की सारी हदें पार कर देते हैं।

ये भी पढ़ें: CSK IPL 2026: धोनी के बिना CSK, क्या टीम संभाल पाएगी दबाव? IPL 2026 से पहले टीम में बड़ा बदलाव

Shagun Chaurasia

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

28 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

49 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago