Categories: हरियाणा

Haryana के Panchkula में Burari जैसा कांड, कर देगा रोंगटे खड़े

Panchkula News: हरियाणा के पंचकूला से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है , जिसने सभी को हैरान कर दिया है (Panchkula Family Suicide Case) शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और एक ही परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। आपको बता दें बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के करीब है, कार से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि... मैं नहीं चाहता कि मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान किया जाए।

सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस कार में सवार लोगों में से छह को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी हिमाद्री कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था, जो चल नहीं पाया। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। हालत इतनी खराब थी कि परिवार का गुजारा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही कि परिवार कहां का रहने वाला है। हालांकि गाड़ी देहरादून आरटीओ में रजिस्टर्ड है और आरसी के अनुसार उसके मालिक का नाम गंभीर सिंह नेगी है। 

पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि परिवार ने दबाव में आत्महत्या का कदम उठाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इस घटना से सदमे में है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्ट के लिए पंचकूला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

Jyoti gupta

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

4 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

22 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

41 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago