Parli: महाराष्ट्र के बीड जिले के परली शहर में एक आवारा कुत्ते के हमले से लोगों में दहशत फैल गई। कुत्ते ने एक ही दिन में करीब 47 लोगों को काट लिया, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए परली उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक अरुण गुट्टे के मुताबिक, 47 लोगों को कुत्ते ने काटा था, जिनमें 19 गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया। गंभीर मरीजों को आगे के इलाज के लिए अंबाजोगाई स्थित सरकारी SRTR अस्पताल भेजा गया। घटना के तीसरे दिन भी कुत्ते के काटने के मामले सामने आते रहे। सोनपेठ में भी कुछ लोगों को कुत्ते ने काटा, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक घायल ने बताया कि सड़क से गुजरते समय कुत्ते ने उसके हाथ और पैर पर हमला कर दिया। उसके आसपास मौजूद कई अन्य लोगों को भी कुत्ते ने निशाना बनाया। पीड़ित ने सवाल उठाया कि यदि किसी छोटे बच्चे को गंभीर चोट लग जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर परिषद के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या पहले से है, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। मनसे के परली शहर अध्यक्ष वैजनाथ कलसकर ने हमलावर कुत्ते को पकड़कर कांजी हाउस भेजने और अन्य आवारा जानवरों पर भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पूछा कि पहले अभियान चलने के बावजूद शहर में इतने आवारा कुत्ते कैसे बढ़ गए।
47 लोगों के घायल होने की घटना ने नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और गंभीर मरीज अंबाजोगाई रेफर किए गए हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
View Comments