Thursday, Sep 24

होम = News Big = 20वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र, PM बोले- विकसित भारत में इनकी एहम भूमिका

20वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र, PM बोले- विकसित भारत में इनकी एहम भूमिका

by | Sep 19, 2026 | News Big, देश

20th Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 20वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को सरकारी संगठनों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने नए कर्मचारियों को संबोधित भी किया।

विकसित भारत के लक्ष्य का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों के बीच हजारों परिवारों के जीवन में नई खुशी आई है। उन्होंने कहा कि युवा ऐसे समय सरकारी सेवा से जुड़ रहे हैं, जब भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं की प्रतिभा और कौशल पर दुनिया के बढ़ते भरोसे का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि BRICS के जरिए सहयोग को केवल सरकारों तक सीमित न रखकर उद्यमियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को भी जोड़ने की कोशिश हुई है। इसी उद्देश्य से BRICS Connect और BRICS MSME Cooperation Portal जैसी पहल शुरू की गई हैं।

7.8% रही विकास दर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर 7.8% रही। निवेश में करीब 12% वृद्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक सुधारों का असर दिखाई दे रहा है।

इन विभागों में मिली नियुक्ति

नए कर्मचारी राजस्व, रेलवे, गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वित्तीय सेवाओं और रक्षा समेत विभिन्न मंत्रालयों-विभागों में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने नवनियुक्त युवाओं से कहा कि उनके फैसले ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के प्रयासों को मजबूत करने वाले होने चाहिए। 20वें रोजगार मेले के साथ अब करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं।

ये भी पढ़े: मंगल-गुरु की युति से बनेगा नीचभंग योग, इन 3 राशियों को करियर-धन में लाभ के संकेत