मुस्कान और बातचीत
PM Modi-Rahul Gandhi Meet: संसद भवन परिसर में आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी। आमतौर पर एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बयान देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक साथ न सिर्फ नजर आए, बल्कि आपस में सहज बातचीत करते भी दिखे।
यह खास मौका था महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का, जो संसद परिसर के प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने पहले फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद उनके बीच संक्षिप्त लेकिन अहम बातचीत देखने को मिली। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं, हाथ जोड़ते हैं और फिर कुछ देर तक चर्चा में मशगूल रहते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य वरिष्ठ नेता भी इस पल के साक्षी बने रहे।
सियासी मतभेदों के बीच यह दृश्य काफी अलग माना जा रहा है, क्योंकि दोनों नेताओं के बीच सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की सहज बातचीत कम ही देखने को मिलती है। यही वजह है कि यह मुलाकात अब चर्चा का केंद्र बन गई है। हालांकि बातचीत का विषय क्या था, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस छोटी सी मुलाकात ने राजनीतिक माहौल में एक अलग संदेश जरूर दे दिया है, जहां विचारों की टकराहट के बीच संवाद की झलक भी नजर आई।
ये भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी का डबल इंजन दांव: नरेंद्र मोदी उत्तर बंगाल में, अमित शाह जंगलमहल में संभालेंगे मोर्चा
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…