बिहार

Patna Metro: सुबह 5 से 11 बजे तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, दिल्ली से ज्यादा रहेगा न्यूनतम किराया

Patna Metro: 15 अगस्त से पटना में मेट्रो चलती हुई दिखाई देगी। सबसे पहले रेड लाइन पर मेट्रो चलेगी। इसका न्यूनतम किराया दिल्ली मेट्रो से अधिक रहेगा। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक पटना मेट्रो का न्यूनतम किराया 15 रुपये रहेगा जबकि दिल्ली में यह 10 रुपये है। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से 0 से 3 किमी तक न्यूनतम किराया 15 रुपए तय किया गया है। 3 से 6 किमी तक 30 रुपये देना पड़ेगा।

सस्ती बिजली के लिए बात

पटना में सबसे पहले कंकड़बाग के मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक मेट्रो चलेगी। इसके लिए लोगों को 30 रुपये ख़र्च करने पड़ेंगे। ये ध्यान रखा जाएगा कि शहर में चलने वाले अन्य परिवहन के मुकाबले मेट्रो का किराया सस्ता हो। इसके लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से बात भी हो रही है। ताकि वो बिजली सस्ती दर पर दें।

पटना मेट्रो टाइमिंग

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो का परिचालन सुबह 5 बजे से रात के 11 बजे तक रहेगा। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। लग्जरी यात्रा का लुफ्त उठा सकेंगे। तेज गति होने के कारण कम समय में ही अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएंगे। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए दिल्ली मेट्रो की तरह ही रंगों के आधार पर रूट तय किए जाएंगे। ताकि बिना-पढ़े लिखे लोगों को भी आसानी हो। पटना में मेट्रो का निर्माण दो फेज में किया जा रहा है। पहले फेज का नाम कॉरिडोर-वन रेड जबकि दूसरे का कॉरिडोर-टू ब्लू लाइन रखा गया है। इस प्रोजेक्ट पर 19500 तक खर्च होने का अनुमान है।

 

घाना के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, अफ्रीकी देश ने दी 21 तोपों की सलामी, 4 समझौते पर हस्ताक्षर

बीजेपी के हिमंत सरमा या कांग्रेस के गौरव गोगोई… असम में CM पद के लिए पहली पंसद कौन, सर्वे में पता चल गया

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago