नोएडा

नोएडा में साइबर अपराधियों का आतंक : 73 साल की सुप्रीम कोर्ट की वकील को 15 दिनों तक रखा Digital Arrest…

Noida News : नोएडा में साइबर अपराधियों का आतंक बढ़ गया है। क्रिमिनल्स ने एक बार फिर से अपने जाल में एक बड़ी हस्ती को फंसाया है। नोएडा की रहने वाली 72 वर्षीय सुप्रीम कोर्ट की सीनियर महिला वकील से साइबर ठगों ने 3 करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपये की बड़ी रकम ठग ली है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ठगों ने उन्हें 15 दिन तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखा था।

कैसे शुरू हुई ठगी की कहानी

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-47 की निवासी इस महिला वकील को 10 जून को सुबह 11 बजे एक फोन कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके 4 बैंक अकाउंट खोले गए हैं। झूठे आरोप लगाते हुए कहा गया कि इन खातों में हथियारों की तस्करी, ब्लैकमेलिंग और जुए के लिए पैसे का लेनदेन हो रहा है। ठगों ने डराया कि साइबर क्राइम पुलिस इन खातों की जांच कर रही है और 27 अप्रैल को शिकायत दर्ज हो चुकी है। मामले से बचने के लिए उन्हें एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया।

15 दिन तक चला डिजिटल अरेस्ट का जाल

दिए गए नंबर पर कॉल करने के बाद महिला वकील के साथ एक नया खेल शुरू हुआ। ठगों ने व्हाट्सऐप पर फर्जी अरेस्ट वॉरंट भेजा और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया। एक जालसाज ने अपनी पहचान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रवीण सूद के रूप में बताई। डर के कारण महिला वकील ने किसी को कुछ नहीं बताया। ठगों ने 6 दिन तक फर्जी जांच चालू रखी और उन्हें लगातार 15 दिन तक नॉर्मल और वीडियो कॉल पर रखा।

कैसे गए 3.29 करोड़ रुपये

ठगों के कहने पर महिला वकील ने अपनी एफडी तोड़कर 2 खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद जांच के बहाने 16 से 24 जून तक 5 बार में आरटीजीएस के जरिये रकम ट्रांसफर कराई गई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में शिवा प्रसाद और प्रदीप सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। साथ ही मोहन कुमार नाम के व्यक्ति का अकाउंट बैंक ऑफ महाराष्ट्र में मिला है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि पैसे कई अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए :
– पहली बार 63 लाख रुपये राजस्थान के मरुधन ग्रामीण बैंक में
– दूसरी बार 73 लाख दिल्ली के बैंक खाते में और 93 लाख हरियाणा के भिवानी में
– तीसरी बार 87 लाख दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग में
– आखिर में 15 लाख 70 हजार कोलकाता के इंडसइंड बैंक में

आम लोगों के लिए सबक

यह मामला साइबर क्राइम की बढ़ती समस्या को दिखाता है। जब एक अनुभवी सुप्रीम कोर्ट वकील इस जाल में फंस सकती है, तो आम लोगों को और भी सावधान रहने की जरूरत है। डिजिटल अरेस्ट जैसे शब्दों से डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी अज्ञात कॉल आने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। पैसे ट्रांसफर करने से पहले हमेशा किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago