News Latest

संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का LPG संकट पर आया बयान, कहा- हमारी तैयारी पूरी, कनाडा, रूस और नॉर्वे से ले रहे हैं ईंधन

Hardeep Singh Said No fuel shortage in India: ईरान युद्ध के चलते पाकिस्तान और बांग्लादेश में ऊर्जा संकट गहरा गया है। वहां की सरकारें निपटने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में एलपीजी को लेकर कई जगहों आपूर्ति बाधित होने पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्री हरदीप सिंह ने लोकसभा में कहा कि भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है और होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि गैस सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

'कनाडा, रूस और नॉर्वे से ईंधन ले रहे हैं'

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में कच्चे तेल, डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और अलग-अलग मार्गों से ईंधन की सप्लाई लगातार जारी है। पुरी के अनुसार CNG की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, जबकि कनाडा, नॉर्वे और रूस जैसे देशों से भी ईंधन आयात किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि LPG का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ाया गया है और हालात पर नजर रखने के लिए तीन मंत्रियों की एक समिति भी बनाई गई है, ताकि किसी भी स्थिति से लंबे समय तक निपटा जा सके।

ग्रामीणों क्षेत्रों LPG सिलेंडर 45 दिन बाद बुकिंग

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया है। साथ ही सरकार ने इसके लिएमहत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों के बाद तो शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों बाद दूसरे LPG सिलेंडर की बुकिंग होगी।

राहुल गांधी ने संसद में उठाया एपस्टीन का मुद्दा

राहुल गांधी ने कहा, "होर्मुज स्ट्रेट बंद है। देश में LPG को लेकर संकट है। अमेरिका कौन होता है हमें यह बताने वाला कि हम किससे तेल खरीदेंगे, किससे गैस खरीदेंगे। छोटे व्यापारी परेशान हो रहे हैं। यहां एक मंत्री जी बैठे हैं, जिन्होंने कहा था एपस्टीन दोस्त है।" इसके बाद संसद में खूब हंगामा होने लगा।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव के बीच दिल्ली में ईंधन आपूर्ति की निगरानी के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित, अमित शाह करेंगे लीड

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago