WARREN buffett Viral Interview: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का असर अब वैश्विक बाजारों पर साफ दिखने लगा है। बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जबकि अमेरिका का डाउ जोन्स इंडेक्स मार्च में अब तक 4 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।
ईरान-अमेरिका युद्ध के बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स मार्च में अब तक करीब 4 प्रतिशत गिर चुका है। इसकी मुख्य वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और युद्ध के संभावित आर्थिक असर को लेकर बढ़ती चिंता है। आमतौर पर वैश्विक संकट या युद्ध की स्थिति में निवेशक सुरक्षित विकल्पों जैसे कैश, सोना और सरकारी बॉन्ड की ओर रुख करते हैं, जिससे शेयर बाजार में जोखिम लेने की प्रवृत्ति कम हो जाती है और भारी बिकवाली देखने को मिलती है।
दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों वायरल हो रहा है। वर्ष 2014 के इस इंटरव्यू में वॉरेन से पूछा गया था कि अगर दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध या नया शीत युद्ध शुरू हो जाए तो क्या इससे उनके निवेश फैसलों पर असर पड़ेगा। इसका जवाब देते हुए वॉरेन ने कहा था कि ऐसी स्थिति में भी वे शेयर खरीदना जारी रखेंगे, क्योंकि निवेशकों को अपने पैसे को कहीं न कहीं लगाना ही पड़ता है और लंबे समय तक पैसा खाली नहीं रखा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि इतिहास बताता है कि बड़े युद्ध और संकट अक्सर करेंसी की वैल्यू को कमजोर कर देते हैं। युद्ध के दौरान सरकारों का खर्च बढ़ता है, जिससे महंगाई बढ़ती है और ऐसे में सिर्फ कैश पकड़कर रखना लंबे समय में सुरक्षित रणनीति नहीं रहती, क्योंकि महंगाई उसकी असली कीमत को कम कर देती है।
ये भी पढ़ें: जयशंकर ने लगाया ईरानी विदेश मंत्री को कॉल और बन गई बात, होर्मुज कनाल से बेरोक-टोक निकलेंगे भारतीय जहाज
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…