PM Modi Purnia Visit
PM Modi Purnia Visit : बिहार के सीमांचल क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला दिन आज इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्णिया पहुंचकर 35,461 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज माना जा रहा है, जो उद्योग, कृषि, परिवहन और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा देगा।
प्रधानमंत्री मोदी 34 करोड़ की लागत से बने पूर्णिया एयरपोर्ट (PM Modi Purnia Visit) के सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन करेंगे। इस सुविधा से सीमांचल और उत्तर बिहार के लोगों को हवाई सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे पर्यटन, व्यापार और रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे।
यात्रा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री अररिया-गलगलिया रेल लाइन (लागत 4,410 करोड़) का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) और जोगबनी-इरोड मार्ग पर अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होगी। सबसे खास तोहफा होगा जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, जो सीमांचल को सीधे पटना से जोड़ेगी। इससे शिक्षा, व्यापार और रोजगार की संभावनाएं और सशक्त होंगी।
हर साल बाढ़ की मार झेल रहे सीमांचल के लिए प्रधानमंत्री 2,680 करोड़ की लागत वाली कोसी-मेची अंतरराज्यीय लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह योजना बाढ़ नियंत्रण और गाद की समस्या से निपटने में कारगर साबित होगी। लाखों किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
सीमांचल की पहचान बने मखाना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा करेंगे। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा और मखाना को वैश्विक बाजार में नई ऊंचाई मिलेगी।
प्रधानमंत्री 64 करोड़ रुपये की लागत से बने सीमेन बैंक का उद्घाटन करेंगे, जो पशुपालन और कृषि उत्पादन में मददगार होगा। इसके अलावा 603 करोड़ की लागत से बने 40,920 आवासीय इकाइयों का गृहप्रवेश कराया जाएगा। 500 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।
प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:20 बजे चूनापुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण करने के बाद 3:30 बजे वे हेलीकॉप्टर से शीशाबाड़ी एसएसबी मैदान जाएंगे, जहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़े – बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ेगा तेजस्वी…RJD का बड़ा ऐलान ! महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर उहापोह
पूर्णिया से शुरू हो रही इन योजनाओं को सीमांचल के विकास की नई राह माना जा रहा है। एयरपोर्ट, रेल परियोजनाएं, बिजली संयंत्र, एक्सप्रेस-वे और मखाना बोर्ड जैसी घोषणाएं लंबे समय से उपेक्षित इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…