पीएम मोदी और राष्ट्रपति मेक्रों ने की सांझा पीसी
Emmanuel Macron India Visit: मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से टाटा-एयरबस की एच-125 हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस हमारा स्पेशल पार्टनर है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजनिक पार्टनरशिप लेवल तक पहुंचाने का फैसला किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस के साथ सिर्फ व्यापार व हथियार की खरीद संबंध सीमित नहीं रहेंगे बल्कि सुरक्षा तकनीक, अंतरिक्ष व वैश्विक मुद्दों पर साथ मिल करने का निश्चय है। उन्होंने कहा कि फ्रांस के साथ मिलकर ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ा भर सके।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम हेल्थ में एआई के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर, डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए इंडो-फ्रेंच सेंटर और एयरोनॉटिक्स में स्किलिंग के लिए नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च करेंगे। ये भविष्य-निर्माण के प्लेटफार्म हैं। इस दौरान पीएम ने आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप को जड़ से मिटाने को लेकर भारत-फ्रांस की प्रतिबद्धता को जाहिर किया।
ये भी पढ़ें: मुंबई में पीएम मोदी- इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, एआई इंपैक्ट समिट और राफेल फाइटर जेट समेत किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…