Breaking

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया सुपह-8 के रेस से हुआ बाहर, बारिश के चलते जिम्बाब्वे-आयरलैंड का मैच हुआ रद्द

Australia out of T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज-बी में मंगलवार को श्रीलंका के  पल्लेकेले स्टेडियम में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टूर्नामेंट के सुपर 8 में पहुंचने की सारी उम्मीदे खत्म हो गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के समय लगातार मूसलाधार बारिश हुई और करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद मैच रद्द घोषित कर दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया कर रही थी आयरलैंड के जीत की दुआ

बता दें कि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में आयरलैंड की जीत की दुआ कर रही थी। लेकिन बारिश ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सिकंदर रजा की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया था। जिम्बाब्वे से हारने के बाद कंगारू सोमवार को श्रीलंका से भी हार गए थे। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

ग्रुप बी में सबसे ऊपर श्रीलंका

वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के अंक तालिका में श्रीलंका 3 मैचों में 6 अंकों के साथ शीर्ष पर है। जिम्बाब्वे 5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर और आयरलैंड के 4 मुकाबलों में 3 अंक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 3 मैच खेलकर और 2 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर है। ओमान 3 में से 3 मुकाबले हारकर सबसे नीचे हैं।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा देंगे गौतम गंभीर? राजस्थान रॉयल्स ने दिया सीईओ-पार्टनर और मेंटर का प्रस्ताव

Anamika Anand

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

7 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

19 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

42 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

49 minutes ago