State

PM Narendra Modi Begusarai Speech: बेगूसराय में पीएम मोदी की दूसरी जनसभा, महागठबंधन पर पीएम ने किया जमकर हमला

PM Narendra Modi Begusarai Speech: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार-प्रसार में पीएम ने एंट्री कर ली है। समस्तीपुर के बाद पीएम ने अपनी दूसरी जनसभा बेगूसराय में की। इस दौरान जनतो को संबोधित करते हुए पीएम ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला साथ ही महागठबंधन पर कई सवाल भी उठाए।  

पीएम ने जनतो को समझाने की, कि कोशिश

बेगूसराय की जनसभा में पीएम मोदी ने बिहार के वोटरों को समझाने की पूरी कोशिश की, साथ ही पीए ने समझाया कि एनडीए और महागठबंधन में क्या फर्क है। उन्होंने कहा कि एक तरफ एनडीए है, जिसमें नीतीश जी, मांझी जी, उपेंद्र जी, चिराग पासवान जी, ये सूझबूझ से भरा हुआ नेतृत्व है।

आगे कहा कि इसको बीजेपी की हमारी टीम दिलीप जी, सम्राट चौधरी जी, विजय सिन्हा जी से और मजबूती मिलती है। वहीं दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है, ये लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोलें, लेकिन पीठ पीछे एक दूसरे की खाल खींच रहे हैं। इस महालठबंधन में अटकदल है, लटकदल है, भटकदल है, झटकदल है और पटकदल है।

आरजेडी बीते दो दशक में कोई चुनाव नहीं जीती- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी बीते दो दशक में कोई चुनाव नहीं जीती, लेकिन अपने अहंकार में अटकी हुई है। इसी अहंकार में इन्होंने जेएमएम को झटक दिया,  कांग्रेस 35 साल से बिहार में आरजेडी की पिछलग्गू बनी है। इस बार आरजेडी ने उसको फिर से पटक दिया।

इन लोगों ने वीआईपी को भी फटका दिया। जो लेफ्ट के दल हैं उनको लटका दिया। जब स्वार्थ हावी होता है, लूट खसोट ही लक्ष्य होता है, तो वही होता है जो आरजेडी और कांग्रेस वाले कर रहे हैं।

पीएम ने आगे कहा कि ये लोग पहले टिकट बेचते हैं, फिर घोटाले करते हैं। आप देखिए एक आरजेडी का परिवार है जो बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ज्यादातर लोग अदालत से जमानत पर बाहर निकलकर खड़े हैं। जमानत पर जीने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 : NDA ने झोंकी पूरी ताकत, महागठबंधन का प्रचार अब तक गायब

दूसरी तरफ कांग्रेस का एक परिवार है जो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। इस परिवार के भी ज्यादातर लोग जमानत पर बाहर हैं। बिहार ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करता है। इसलिए पूरे बिहार में एक ही नारा गूंज रहा है- ‘नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर से आएगी एनडीए सरकार।

Sapna Yadav

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

7 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

14 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

31 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

33 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

52 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago