NDA Manifesto
NDA Manifesto: बिहार की सियासत में अब सबकी नज़रें NDA के चुनावी घोषणा पत्र (NDA Manifesto) पर टिक गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार 31 अक्टूबर को NDA अपना संकल्प पत्र जारी कर सकता है। इस मौके पर BJP, JDU, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के शीर्ष नेता पटना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मेनिफेस्टो पेश करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए के इस घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है। रोजगार, उद्योग-धंधों को प्रोत्साहन और राज्य में निवेश बढ़ाने पर इसका खास फोकस रहेगा। सरकार बनने पर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स के विस्तार और महिला सुरक्षा से जुड़े नए कार्यक्रमों को शामिल किया जा सकता है। युवाओं के लिए एनडीए अपने घोषणापत्र में रोजगार सृजन, स्टार्टअप नीति, और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे वादे कर सकता है। साथ ही, ग्रामीण इलाकों में छोटे उद्योगों और कृषि आधारित उद्यमों को प्रोत्साहन देने की योजनाएं भी इस संकल्प पत्र का हिस्सा बन सकती हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घोषणा पत्र महागठबंधन के ‘तेजस्वी प्रण’ के जवाब में पेश किया जाएगा, जिसमें रोजगार, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता दी गई थी। ऐसे में एनडीए भी अपने मेनिफेस्टो के ज़रिए मतदाताओं तक “विकास बनाम वादे” का संदेश पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि एनडीए के इस संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र की योजनाओं का रोडमैप भी शामिल होगा, ताकि राज्य और केंद्र की नीतियों में तालमेल दिखाया जा सके। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को भी विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा।
बिहार में पहले से ही चुनावी रैलियों का दौर तेज़ है और अब जब NDA का मेनिफेस्टो जारी होने जा रहा है, तो सियासी हलचल अपने चरम पर पहुंचने वाली है।अब देखना दिलचस्प होगा कि एनडीए का यह संकल्प पत्र मतदाताओं के दिलों को कितना जीत पाता है, या फिर महागठबंधन के वादे ही जनता को ज़्यादा लुभा ले जाते हैं।
ये भी पढ़े – भारत में Starlink की एंट्री की तैयारी, आज से सिक्योरिटी डेमो की शुरुआत, जानें क्या है और कैसे काम करेगा ?
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…