Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : बिहार विधानसभा चुनाव में सभी दलों के फायर ब्रांड नेता एक के बाद एक रैली कर रहे हैं, और जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहें हैं। इसके साथ ही NDA हो या महागठंधन, दोनों की दल के नेता एक दूसरे पर वार पर वार कर रहें हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक जन सभी में अजब ही बयान दे दिया है।
दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चुनावी रैली करने पहुंचे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'अगर भीड़ से 200 लोगों ने कहा कि मोदी जी स्टेज पर जरा डांस कीजिए, हम वोट देंगे। तो डांस शुरू हो जाएगा। वो भरतनाट्यम करना शुरू कर देंगे स्टेज पर।'
राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उनपर जोरदार हमला कर दिया है। इतना ही नहीं बीजेपी के नेता से लेकर कार्यकर्ता हर कोई राहुल के इस बयान पर सख्त नाराजी जता रहा है।
राहुल गांधी के इस बयान को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सनातन धर्म से जोड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 'उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। छठ पर राहुल गांधी का बयान सनातन धर्म और हिंदुओं का अपमान है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी को नहीं पता कि वे खुद अपने आप में क्या हैं। वे हिंदू हैं, पारसी हैं, ईसाई हैं या कुछ और... लेकिन अगर वे छठ पर्व को अपमानित करने का काम करेंगे तो उनको ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। बिहार की जनता उनको जवाब देगी।'
ये पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने इस तरह का विवादित बयान दिया है। इस पहले भी कई बार राहुल गांधी ने मंच से पीएम मोदी और अन्य विरोधियों के खिलाफ अजीबों-गरीब बयान दिए हैं, और इन्हीं बयानों के चलते राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई थी।
ये भी पढ़ें: तेजस्वी का बड़ा एलान- पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख तक का बीमा
बता दें कि साल 2019 में राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक सभा में कहा था कि सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों है? उनके इस बयान पर बीजेपी काफी ज्यादा नाराज हुई थी। साथी ही बीजेपी ने राहुल गांधी के इस बयान का जमकर विरोध भी किया था। और बीजेपी का एक MLA कोर्ट चला गया था। जिसके बाद अदालत में सुनवाई के बाद राहुल गांधी को दोषी पाया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी। और इसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी चली गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें दोबारा से संसद सदस्य बनाया गया।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…