बिहार

लखीसराय में सियासी बवाल! डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर चप्पल-गोबर फेंका

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच लखीसराय जिले में बुधवार को बड़ा राजनीतिक हंगामा हो गया। उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर ग्रामीणों ने चप्पलें, जूते और यहां तक कि गोबर तक फेंक दिया। भीड़ ने “विजय सिन्हा मुर्दाबाद” और “राजद ज़िंदाबाद” के नारे लगाए, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जिम्मेदारी राजद समर्थकों पर डाली जा रही है, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर लाठीचार्ज किया।

लोगों ने काफिले को घेरा

जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार सिन्हा खुड़ियारी गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले को घेर लिया। बताया जा रहा है कि इस गांव के बूथ संख्या 404 और 405 पर बूथ कैप्चरिंग की खबर मिली थी, जिसके बाद एसपी अजय कुमार सुरक्षा बलों के साथ वहां पहुंचे थे। इसी दौरान डिप्टी सीएम का काफिला भी वहां पहुंच गया, और तभी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। भीड़ ने पहले नारेबाजी की, फिर अचानक चप्पलें और गोबर फेंककर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

बिगड़े हालात

मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्काल एक्शन लेते हुए कई लोगों को वहां से खदेड़ा। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने कहा है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। घटना के बाद विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “यह सब राजद के गुंडों की करतूत है। ये लोग मुझे गांवों में जाने नहीं दे रहे हैं, मेरे पोलिंग एजेंट को भी धमकाया गया और बूथ से भगा दिया गया। लेकिन अब उनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा, क्योंकि जनता एनडीए के साथ है।”

सबसे हॉट सीटों में से एक

राजनीतिक गलियारों में यह घटना अब बड़ा मुद्दा बन गई है। जहां भाजपा इसे “लोकतंत्र पर हमला” बता रही है, वहीं राजद ने इसे “जनता का गुस्सा” करार दिया है। चुनावी माहौल में यह बवाल लखीसराय को बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक बना चुका है। अब देखना यह होगा कि इस हंगामे का असर वोटिंग ट्रेंड पर कितना पड़ता है।

ये भी पढ़े : Bihar 1st Phase Voting : पहले चरण की वोटिंग जारी; तेजस्वी यादव, मैथिली ठाकुर ने डाला वोट, जानिए क्या बोले नेता

Shagun Chaurasia

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

2 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago