देश

NDA संसदीय दल की बैठक में अमित शाह की तारीफ, पीएम मोदी बोले- अभी तो बस शुरुआत है

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एनडीए के सांसदों के साथ बैठक की। एनडीए के सांसदों की ये बैठक करीब एक साल बाद हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह अब सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि अभी तो बस शुरुआत है। अभी लंबा रास्ता तय करना है। प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी को लेकर अब सांसद तरह-तरह के मायने निकालने में जुट गए हैं।

NDA के दलों का गठबंधन प्राकृतिक

हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि ‘अभी तो बस शुरुआत है’ वाली बात प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने गठबंधन को लेकर कही थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए के घटक दलों का गठबंधन प्राकृतिक है। उन्होंने कहा कि 1998 में यह गठबंधन बना था। तब से अब तक हमने बहुत सफलताएं हासिल की हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि हमें आगे भी बड़ी सफलताएं हासिल करनी हैं।

सभी इलाकों में करना है काम

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के सभी दलों को सभी इलाकों में साथ काम करना चाहिए। भले ही किसी दल के पास कहीं ताकत हो और कहीं वह कमजोर हो, लेकिन सभी को साथ काम करना चाहिए। इस दौरान एनडीए के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को सम्मानित भी किया। इसके अलावा बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया और आतंकियों के खात्मे के लिए चलाए गए ऑपरेशन महादेव पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: “क्यों किसी जाति या धर्म विशेष…”, पंचायती राज विभाग के जरिए अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले गृह मंत्री बन गए हैं। उन्होंने बीजेपी के ही दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को पीछे छोड़ यह कीर्तिमान हासिल किया है। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दूसरे कार्यकाल के बाद से ही अमित शाह गृह मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह इस पद पर इतने समय तक बने रहने वाले पहले गृह मंत्री हैं। एनडीए की ये बैठक एक साल बाद हुई है। इससे पहले 2 जुलाई 2024 को बैठक हुई थी।

यह भी देखें: Jammu and Kashmir News: 370 हटने के बाद Kashmir में उम्मीदें, सियासी गलियों में बहसें! | Top News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago