चुनाव

प्रशांत किशोर का NDA सरकार पर हमला,कहा- भाजपा कंबल ओढ़ कर घी पीती है…जदयू को भी लपेटा

Prashant Kishor Press Conference :  जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि कोरोना काल के दौरान दिल्ली के द्वारका में मंगल पांडेय की पत्नी उर्मिला पांडेय ने 86 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा, जिसमें 25 लाख रुपये दिलीप जायसवाल ने दिए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इस रकम का ट्रांसफर 6 अगस्त 2019 को मंगल पांडेय के पिता के खाते से पत्नी के खाते में किया गया, जबकि इस संबंध में चुनावी हलफनामे में कोई जानकारी नहीं दी गई.

मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल पर बड़ा आरोप

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि दिलीप जायसवाल के मेडिकल कॉलेज को सरकार ने कोरोना काल के बाद डिग्री देने का अधिकार दिया, जबकि इससे पहले बीएन मंडल यूनिवर्सिटी की डिग्री जारी होती थी. उनका आरोप है कि फ्लैट की खरीद के बदले में यह मेडिकल कॉलेज डीम्ड यूनिवर्सिटी बना दिया गया.

दिल्ली में फ्लैट और महंगे एंबुलेंस खरीदने पर सवाल

इसके अलावा, प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार द्वारा एंबुलेंस खरीद में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 2022 में खरीदे गए टाइप सी एंबुलेंस की कीमत 19.58 लाख रुपये थी, जबकि 2025 में वही एंबुलेंस 27.47 लाख रुपये में खरीदी गई, जो बाजार भाव से काफी अधिक है. उन्होंने बताया कि ओडिशा में यह एंबुलेंस 16 लाख में और उत्तर प्रदेश में 12 लाख में खरीदी गई है, लेकिन बिहार में इसका दाम दोगुना से भी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन को यादगार बनाने के लिए बहन को दें ये खास तोहफे

महंगे दाम पर अतिरिक्त 222 एंबुलेंस की खरीदी

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि टाटा मोटर्स को तकनीकी आधार पर टेंडर से बाहर कर दिया गया, जबकि जिस फोर्स मोटर कंपनी को ठेका मिला, उसके सर्विस सेंटर केवल चार-छह जिलों में हैं, जो टेंडर की शर्तों के खिलाफ है. इसके बावजूद सरकार ने महंगे दाम पर अतिरिक्त 222 एंबुलेंस उसी कंपनी से खरीदने का फैसला किया.

उन्होंने बिहार सरकार के प्रमुख अफसर प्रत्यय अमृत पर भी महंगी एंबुलेंस खरीद के लिए सवाल उठाए हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि कोरोना काल में सरकारी योजनाओं के तहत दिलीप जायसवाल के अस्पताल से सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड के तहत निकासी हुई, जबकि योजना के बिहार मुखिया पहले मंगल पांडेय के पीएस थे.

भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप

प्रशांत किशोर ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इन सभी आरोपों को लेकर भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में अपने ही लोगों से पैसे लिए जा रहे हैं. हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

11 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

19 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

26 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

43 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

45 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

1 hour ago