बिहार

बिहार के चुनावी झटके के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, अब क्या करेंगे?

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार, 18 नवंबर को पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका जिम्मेदार खुद को बताया।

मैं माफी मांगता हूँ : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा, “बिहार में व्यवस्था बदलने में हम सफल नहीं हो सके। सत्ता परिवर्तन भी नहीं कर पाए। हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी है। हमारे साथ जुड़े लोगों की आशाओं पर खरा नहीं उतर पाने के लिए मैं माफी मांगता हूँ। जो लोग जीतकर आए हैं, उन्हें बधाई। अब नीतीश कुमार और बीजेपी पर जिम्मेदारी है कि बिहार में तरक्की हो, भ्रष्टाचार खत्म हो और लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध हो।”

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने 15 नवंबर को कहा था कि पार्टी अपने उद्देश्य पर काम जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अपेक्षित वोट न मिलने का कारण लोगों के मन में आरजेडी की वापसी का डर था। उदय सिंह ने यह भी कहा कि विधानसभा में न रहते हुए भी पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

चौंकाने वाले नतीजे

243 सीटों में से जन सुराज ने 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन 236 सीटों पर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि अगर जेडीयू को 25 सीट से ज्यादा मिलती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। लेकिन नतीजे चौंकाने वाले थे। जेडीयू को 85 सीटें मिलीं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन ने कहा, “बड़ी-बड़ी बातें करने से कोई नीतीश कुमार का विकल्प नहीं बन सकता। प्रशांत किशोर एक रणनीतिकार के रूप में सही भूमिका निभाए, बस इतना ही।”

बिहार की राजनीति में इस हार ने जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। अब देखना यह होगा कि पार्टी अपने अगले कदम क्या उठाती है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago